प्रयागराज समेत पांच शहरों में स्ट्रीट फूड हब की मंजूरी
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में स्ट्रीट फूड हब बनाए जाएंगे। यमुना किनारे प्रेरणा पार्क में खास फूड जोन बनाने की योजना है, जिसमें 80 स्टाल लगाए जाएंगे। यह परियोजना चार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी और इसका उद्घाटन 23 जून को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के साथ किया जाएगा।
प्रयागराज। प्रयागराज समेत प्रदेश के पांच शहरों में स्ट्रीट फूड हब बनाए जाएंगे। शासन ने प्रदेश के 20 शहरों से स्ट्रीट फूड हब का प्रस्ताव मांगा था। प्रयागराज के साथ अयोध्या, वाराणसी, सीतापुर और मथुरा में स्ट्रीट फूड हब बनाने की स्वीकृति मिल गई है। प्रयागराज में यमुना किनारे प्रेरणा पार्क में खास तरह का फूड जोन बनाया जाएगा, जिसकी नगर निगम तैयारी कर रहा है। यमुना किनारे स्ट्रीट फूड हब का प्रस्ताव शासन को भेज जा चुका है। फूड हब में मशहूर खानपान के 80 स्टाल लगाने की योजना है। फूड हब के साथ घाट पर पार्किंग, प्ले जोन, ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम हो हो रहा है।
पूरी योजना पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि शासन डूडा को देगा। डूडा अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि राशि मिलने पर फूड हब बनाने का काम शुरू होगा। स्ट्रीट फूड हब के लिए चिह्नित स्थान को प्रेरणा पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, श्याम प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंहल की प्रतिमा लगा दी गई है। 23 जून को प्रेरणा पार्क का उद्घाटन होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं। उद्घाटन के मद्देनजर प्रेरणा पार्क में 14 स्टाल लगाने का काम चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


