Prayagraj News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बेहतर भविष्य की सोच
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: वाईएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कॉलेज में मंगलवार को सतत् भविष्य के लिए STEM विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। कक्षा एक से तीन के छात्रों ने विज्ञान आधारित गतिविधियाँ प्रस्तुत की, जबकि कक्षा चार से 12 के छात्रों ने मॉडल और चार्ट का प्रदर्शन किया। निदेशक एच. वाटर्स और प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने छात्रों की सराहना की।

Prayagraj News: वाईएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का विषय सतत् भविष्य के लिए स्टेम (साइंस, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) था। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित पर आधारित मंचीय गीतिविधियां प्रस्तुत की। कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने चार्ट, क्रियाशील एवं अक्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए। कॉलेज के निदेशक एच. वाटर्स एवं प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।


