योग प्रतियोगिता में जिले के दो शिक्षक करेंगे प्रतिभाग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में 16 से 19 जून को आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में दो शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने जया पांडेय और कपिलदेव सिंह चौहान का चयन किया है।

प्रयागराज। 16 से 19 जून तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में जिले के दो शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने जिला स्तर पर चयनित कम्पोजिट विद्यालय सरायूपुर प्रतापपुर की सहायक अध्यापिका जया पांडेय तथा कम्पोजिट विद्यालय होलागढ़ के सहायक अध्यापक कपिलदेव सिंह चौहान को नामित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


