चार टोल प्लाजा पर 6.65 करोड़ का स्टांप चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में चार टोल प्लाजा से 6 करोड़ 65 लाख 53 हजार 580 रुपये का स्टांप चोरी हुआ है। यह मामला जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहा है। निबंधन कार्यालय ने एनएचएआई से अनुबंध राशि की जानकारी मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चार स्थानों पर स्टांप चोरी की जानकारी के बिना सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान का पता नहीं चल रहा है।

प्रयागराज। टोल प्लाजा पर स्टांप जमा न करके निबंधन कार्यालय को बड़ी चपत लगाई जा रही है। प्रयागराज क्षेत्र में आने वाले चार टोल प्लाजा पर ही छह करोड़ 65 लाख 53 हजार 580 रुपये का स्टांप चोरी किया गया है। मामला जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहा है। मुकदमों पर सुनवाई चल रही है। निबंधन कार्यालय ने एनएचएआई से टोल प्लाजा की अनुबंध राशि के बारे में पूछा, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसी दशा में यह मालूम ही नहीं चल रहा है कि अन्य टोल प्लाजा पर कितनी राशि का स्टांप चोरी किया गया है। नियमानुसार टोल प्लाजा पर अनुबंध राशि का नगरी क्षेत्र में चार फीसदी और अर्ध नगरीय क्षेत्र में दो फीसदी स्टांप लिया जाता है। अफसरों का कहना है कि हर टोल प्लाजा पर स्टांप की चोरी की गई है। इसके लिए कई बार एनएचएआई से संपर्क कर अनुबंध राशि मांगी गई तो वहां से बताया गया कि केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत दिल्ली कार्यालय से ही सूचना मिल सकती है। दिल्ली कार्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

स्टांप चोरी की जानकारी

एआईजी स्टांप ने जब जानकारी की तो कुंडा प्रतापगढ़ मार्ग पर एक टोल प्लाजा जिसकी अनुबंध राशि 43 करोड़ 54 लाख एक हजार 460 थी, उसका स्टांप शुल्क 87 लाख आठ हजार 40 रुपये हुआ था। यहां 100 रुपये का स्टांप कराया गया, जबकि शेष 87 लाख सात हजार 940 रुपये का स्टांप चोरी किया गया। वहीं फतेहपुर में बडौरी बिंदकी में तीन करोड़ 15 लाख 43 हजार 200, कटोघन खागा में दो करोड़ 39 लाख 29 हजार 240 रुपये, जिंदपुर सदर में 23 लाख 73 हजार 200 रुपये का स्टांप चोरी किया गया है। यह राशि तो केवल चार उन टोल प्लाजा की है, जहां की अनुबंध राशि मालूम चल गई है।

अन्य टोल प्लाजा की स्थिति

एआईजी स्टांप प्रयागराज के क्षेत्र में मऊआइमा में एक, हंडिया में दो, कोखराज, हर्रा और उमापुर में एक-एक टोल प्लाजा और है। जहां की अनुबंध राशि पूछने पर भी मालूम नहीं चल रही है तो ऐसे में यहां की स्टांप चोरी मालूम कर पाना ही संभव नहीं है।

सरकारी राजस्व का नुकसान

टोल प्लाजा पर अनुबंध राशि न बताने के कारण स्टांप चोरी की जानकारी ही नहीं हो पा रही है। चार स्थानों पर ही छह करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की स्टांप चोरी का मामला सामने आया है। सभी के खिलाफ उस जिले के डीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है। शेष की जानकारी एनएचएआई दे तो मालूम चले कि सरकार को कितने के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

-राकेश चंद्रा, एआईजी स्टांप

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रयागराज में कितने टोल प्लाजा पर स्टांप चोरी हुई है?
प्रयागराज में चार टोल प्लाजा पर स्टांप चोरी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।