
CHSL 2025: एग्जाम सिटी और डेट जारी, कुछ उम्मीदवारों की शिफ्ट में किया गया बदलाव
संक्षेप: Prayagraj News - एसएससी ने सीएचएसएल-2025 टियर-1 के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने का विकल्प जारी किया है। जिन लोगों ने 'स्लॉट चयन' किया, उन्हें प्राथमिकता के अनुसार शहर और तिथि मिली है। कुछ परीक्षार्थियों की शिफ्ट में बदलाव किया गया है।
एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल)-2025 टियर-1 के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने का विकल्प आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही ‘स्लॉट चयन’ का विकल्प चुना था, उन्हें उनकी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा शहर और डेट जारी कर दी गई है।

हालांकि, कुछ तकनीकी और कारणों से कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा शिफ्ट में बदलाव किया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को पसंद का परीक्षा शहर तो मिला है, लेकिन परीक्षा की शिफ्ट अलग हो सकती है। जिन परीक्षार्थियों ने ‘वैकल्पिक शहर’ का विकल्प चुना था, उन्हें भी आयोग ने उनकी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र देने का प्रयास किया है।
वहीं, जिन्होंने स्लॉट चयन नहीं किया था, उन्हें उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट आवंटित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को दिए गए विकल्पों में से कोई भी शहर नहीं मिला है, तो वह 8 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर फीडबैक पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने लेखक की सुविधा ली है, उन्हें अपने लेखक का नया रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




