सीजीएल 2025 में 15130 पदों पर होगी भर्ती

Mar 06, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 के तहत 15130 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 6464 अनारक्षित, 3834 ओबीसी, 2223 एससी, 1134 एसटी और 1475 ईडब्ल्यूएस वर्ग के पद शामिल हैं। यह अधिसूचना 9 जून 2025 को जारी की गई थी।

सीजीएल 2025 में 15130 पदों पर होगी भर्ती

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 के जरिए 15130 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की नौ जून 2025 की अधिसूचना में 14582 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। हालांकि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 548 और पदों का अधियाचन भेजा है।एसएससी की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार 15130 पदों में से 6464 अनारक्षित, 3834 ओबीसी, 2223 एससी, एसटी 1134, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 1475 पद शामिल है। इनमें सर्वाधिक 6626 पद वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में ➡अधीक्षक के हैं।

इंस्पेक्टर इनकम टैक्स के 412 जबकि टैक्स असिस्टेंट के 1294 पद शामिल हैं।वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 1306, इंस्पेक्टर (एक्जामिनर) के 137, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) के 353, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 183 और टैक्स असिस्टेंट के 771 पद शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।