सीजीएल: 12 मार्च तक भरना होगा पोस्ट प्रेफरेंस

Mar 07, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज। एसएससी ने सभी अभ्यर्थियों से सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था। अभ्यर्थी 9 मार्च से 12 मार्च तक अपनी प्राथमिकता भर सकेंगे। समय पर प्रेफरेंस न भरने पर चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

सीजीएल: 12 मार्च तक भरना होगा पोस्ट प्रेफरेंस

प्रयागराज। एसएससी ने सीजीएल-2025 की टियर-टू परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों से अंतिम परिणाम से पहले पोस्ट/विभाग की विकल्प-सह-प्राथमिकता भरने को कहा है। टियर-वन का परिणाम 18 दिसंबर को घोषित हुआ था और टियर-टू 18 से 20 जनवरी तक आयोजित हुई थी। टियर-टू में शामिल अभ्यर्थी नौ मार्च को शाम छह बजे से 12 मार्च शाम छह बजे तक एसएससी की वेबसाइट पर अपने लॉगिन के माध्यम से पोस्ट प्रेफरेंस भर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं पदों का चयन करना होगा जो उनकी दिव्यांगता के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।