कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 27 से, पहली बार चुनें कब देंगे पेपर

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ और असम राइफल्स के कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा के पहले चरण की तारीखें घोषित की हैं। परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक चार सप्ताहों में होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा सप्ताह की वरीयता चुनने का विकल्प दिया गया है। 25487 पदों के लिए 48,83,309 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 27 से, पहली बार चुनें कब देंगे पेपर

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती 2026 के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से मई अंत तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक कांस्टेबल जीडी से एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा सप्ताह की वरीयता चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। परीक्षा चार अलग-अलग चरणों (विंडो) पहला सप्ताह (27 अप्रैल से दो मई), दूसरा सप्ताह (चार से नौ मई), तीसरा सप्ताह (18 से 23 मई) और चौथा सप्ताह (25 से 30 मई) में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को इन सभी सप्ताहों के लिए अपनी सुविधा के अनुसार प्राथमिकता क्रम देना होगा।परीक्षा सप्ताह की वरीयता भरने की सुविधा शनिवार दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई और 15 अप्रैल की शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग के पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से प्रवेश विकल्प देना होगा। इस भर्ती में विज्ञापित 25487 पदों के लिए देशभर से 48,83,309 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।