एसआरएन लांड्री में टूटे कूलर से कर्मचारी ले रहे हवा
प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल की केंद्रीय लॉड्री में प्रतिदिन 800 से अधिक कपड़ों की धुलाई होती है। गर्मी में कर्मचारी टूटे कूलर से काम कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा है। पैथोलॉजी के गेट पर दूषित पानी एकत्रित होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के केंद्रीय लॉड्री में प्रतिदिन 800 से अधिक कपड़ों की धुलाई की जाती है। कपड़ों की धुलाई के लिए लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत हैं। लेकिन भीषण गर्मी में कर्मचारी टूटे हुए कूलर में तार जोड़कर हवा लेने का मजबूर हैं। कूलर के नीचे धूलने वाले चादर को सपोर्ट में लगाया जाता है। जुगाड़ से चलाए जा रहे खराब कूलर से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। केंद्रीय पैथोलॉजी के गेट पर दूषित पानी एकत्रित होने से दुर्गंध फैल रही है। पर्याप्त साफ-सफाई न होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। पैथोलॉजी के गेट के सामने पानी का निकास न होने से गड्ढे में दूषित पानी भरा रहता है।
चार माह पहले पैथोलॉजी के सामने पौधरोपण भी किया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


