साइकिलिंग में दीपक, कृति, क्रिकेट में रेड हाउस चैम्पियन
Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 'कायाकल्प' और फिट इंडिया अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल के उपलक्ष्य में क्रिकेट और साइकिल दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को विभिन्न हाउस में विभाजित किया गया। साइकिलिंग में दीपक कुमार और क्रिकेट में रेड हाउस विजेता रहे।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘कायाकल्प’ और फिट इंडिया अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रो. संगीता श्रीवास्तव के बतौर कुलपति पांच वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेल बोर्ड ने छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट और साइकिल दौड़ का आयोजन किया। खेल बोर्ड के निदेशक डॉ. सर्वश्रेष्ठ धम्मी ने बताया कि कुलपति के नेतृत्व में खेल सुविधाओं और प्रोत्साहन में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इविवि न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि खेल-संबंधी चोटों की रोकथाम व प्रबंधन को मजबूत करने के लिए भी काम कर रहा है।
इसके तहत एसजीपीजीआई, लखनऊ के अर्थोपेडिक्स विभाग से खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण और प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को तीन हाउस रेड हाउस (विज्ञान संकाय), ब्लू हाउस (कला संकाय) और यलो हाउस (कानून, अर्थशास्त्र व वाणिज्य संकाय) में विभाजित किया गया। साइकिलिंग के परिणाम पुरुष वर्ग : दीपक कुमार (बीटेक) प्रथम, आकाश वर्मा (बीए) द्वितीय और अभिषेक पटेल (बीए) तृतीय। महिला वर्ग : कृति (एमपीएड) प्रथम, एकता मिश्रा (एमए) द्वितीय और प्राची कुशवाहा (एमपीएड) तृतीय। गैर-शिक्षण वर्ग : विनीत कुमार राठौर प्रथम, हरि गोबिंद द्वितीय और सूरज गौर तृतीय। शिक्षक वर्ग : डॉ. आरपी सिंह प्रथम, डॉ. अरविंद कुमार द्वितीय और डॉ. सूर्यकांत महाराना तृतीय। क्रिकेट का परिणाम क्रिकेट में कप्तान डॉ. राजन वालिया के नेतृत्व में रेड हाउस (विज्ञान संकाय) की टीम ने चैम्पियनशिप जीती। यलो हाउस (कानून, अर्थशास्त्र व वाणिज्य संकाय) की टीम उपविजेता रही। विज्ञान संकाय के डॉ. स्वतंत्र कुमार तिवारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




