Speech Competition on Cleanliness Held in Prayagraj on Teacher s Day भाषण प्रतियोगिता में जगत तारन की टीम अव्वल, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSpeech Competition on Cleanliness Held in Prayagraj on Teacher s Day

भाषण प्रतियोगिता में जगत तारन की टीम अव्वल

Prayagraj News - प्रयागराज में शिक्षक दिवस पर निगम और इंदौर की संस्था सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'स्वच्छता का पाठ' था। अनुभव मिश्रा और डॉ. प्रतिभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 5 Sep 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
भाषण प्रतियोगिता में जगत तारन की टीम अव्वल

प्रयागराज,संवाददाता। शिक्षक दिवस पर नगर निगम के सभागार में निगम और इंदौर की संस्था सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता का पाठ, गुरु-शिष्य परंपरा के साथ था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जगत तारन गोल्डन जुबिली स्कूल के छात्र अनुभव मिश्रा और शिक्षिका डॉ. प्रतिभा मिश्रा को मिला।दूसरा स्थान सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल घूरपुर की छात्रा अदिति पांडेय और शिक्षक अनुराग पांडे का रहा। तीसरा स्थान मां शारदा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनी की छात्रा प्रिया सिंह और शिक्षक बाल कुमार को मिला। आयोजन में 85 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम में चेतना त्रिपाठी,संजीव त्रिपाठी,अर्चना त्रिपाठी,पायल सिंह,पूजा सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।