Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSpecial Trains for Kumbh Mela on January 26 by North Eastern Railway

पूर्वोत्तर रेलवे रविवार को चलाएगा 22 मेला विशेष ट्रेनें

Prayagraj News - पूर्वोत्तर रेलवे 26 जनवरी को श्रद्धालुओं के लिए 22 मेला विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों में बनारस, प्रयागराज, झूंसी और भटनी के बीच विभिन्न समय पर सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रयागराज रामबाग से भी विशेष...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 25 Jan 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वोत्तर रेलवे रविवार को चलाएगा 22 मेला विशेष ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 26 जनवरी को 22 मेला विशेष ट्रेन चलाएगा। 05109 बनारस से सुबह आठ बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10:45 बजे झूंसी पहुंचेगी। 05105 बनारस से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 03:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 05111 बनारस से शाम 04:45 बजे प्रस्थान कर शाम 07:45 बजे झूंसी और 05107 बनारस से रात 08:30 बजे प्रस्थान कर रात 11:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 04114 रिंग ट्रेन बनारस से 04:25 बजे चलकर 07:43 बजे प्रयागराज रामबाग और 04112 अयोध्या से 10.50 बजे प्रस्थान कर रात 08.40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 05173 भटनी से 05:30 बजे चलेगी, जिसका प्रयागराज रामबाग पहुंचने का समय दोपहर एक बजे होगा। 05133 बलिया से शाम 04:45 बजे रवाना होगी, जो कि रात 11:55 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 05129 छपरा से शाम 06:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 02:25 बजे प्रयागराज रामबाग आएगी। 05185 गोरखपुर से रात 08:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 05119 गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर शाम 05:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

प्रयागराज रामबाग से भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज रामबाग से रविवार को मेला विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 05108 प्रयागराज से सुबह सात बजे प्रस्थान कर 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। 05106 प्रयागराज रामबाग से शाम 04:30 बजे चलकर रात 07:50 बजे बनारस पहुंचेगी। 05120 प्रयागराज रामबाग से सुबह 04:45 बजे चलेगी, रात 12:20 बजे भटनी पहुंचेगी। 05158 प्रयागराज रामबाग से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान कर शाम 02:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार 04111 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष रिंग रेल ट्रेन प्रयागराज से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान कर सुबह 8:10 बजे बनारस पहुंचेगी। 04113 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष रिंग रेल ट्रेन प्रयागराज से शाम 05:45 बजे चलेगी और रात 07:40 बजे बनारस पहुंचेगी। 05174 प्रयागराज रामबाग से शाम 04:45 बजे चलकर रात 12:20 बजे भटनी पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें