मैहर में 15 जोड़ी और विंध्याचल में 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

मैहर में 15 जोड़ी और विंध्याचल में 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में शारदीय नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी और मां शारदा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे और रोडवेज ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। 26 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव विंध्याचल और मैहर में...

Sep 21, 2025 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी और मां शारदा धाम मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे व रोडवेज ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी से होकर गुजरने वालीं 26 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव विंध्याचल और मैहर में सुनिश्चित किया गया है। इनमें मैहर में 15 जोड़ी और विंध्याचल में 11 जोड़ी ट्रेनें 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक रुकेंगी। मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का पांच मिनट और विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। मैहर में लोकमान्य तिलक-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-रक्सौल, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर, पूर्णा-पटना, लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक-रांची, बांद्रा टर्मिनल-पटना, पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी और सूरत-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस रुकेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं विंध्याचल स्टेशन पर हावड़ा-जोधपुर, हावड़ा-बीकानेर, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र, सीमांचल एक्सप्रेस, दिल्ली-कामाख्या, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी, भागलपुर-लोकमान्य तिलक, बंगलूरू-दानापुर और लोकमान्य तिलक-बनारस एक्सप्रेस। सुबह चार बजे से विंध्याचल के लिए बसें रोडवेज ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जीरो रोड बस स्टेशन से सोमवार सुबह चार बजे से विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि नवरात्र में भीड़ को देखते हुए प्रयागराज और वाराणसी रीजन की कुल 200 बसों को विंध्याचल मार्ग पर लगाया जा रहा है।