Prayagraj News: पंचायतों में सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान
Prayagraj News: प्रयागराज में गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने पंचायतों को सफाई टीमों को अलर्ट करने और जलभराव व गंदगी की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकता से सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यों की निगरानी भी करने को कहा गया है।

Prayagraj News: प्रयागराज। गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सफाई टीमों को अलर्ट किया जाए। सीडीओ ने निर्देश दिया कि पंचायतों में नियमित सफाई के साथ नालियों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों की भी सफाई कराई जाए। जिन क्षेत्रों से जलभराव और गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए।
उन्होंने अधिकारियों को अभियान की लगातार निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारी मौके पर निरीक्षण भी करें और शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं।


