होली के मद्देनजर विशेष बसों का संचालन
Feb 26, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में होली पर्व के लिए परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बस संचालन का निर्णय लिया है। सात प्रमुख रूटों पर प्रतिदिन 148 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। दिल्ली-प्रयागराज रूट पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्रीय कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है।

प्रयागराज। होली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बस संचालन का निर्णय लिया है। सात प्रमुख रूटों पर प्रतिदिन 148 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, कुल 1628 फेरों का संचालन होगा। दिल्ली-प्रयागराज रूट पर सात बसें विशेष रूप से चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय कंट्रोल रूम नंबर 6389149075 और टोलहोली के मद्देनजर कल से चलेंगी होली विशेष बसेंफ्री 180018002877 जारी किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


