सिविल लाइंस में पेड़ से टकराई कार, सपा नेता की मौत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

सिविल लाइंस में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत हो गई। दुर्घटना की

सिविल लाइंस में पेड़ से टकराई कार, सपा नेता की मौत

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सपाइयों व अन्य राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।हंडिया थानाक्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी 38 वर्षीय रत्नेश यादव सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव थे। रत्नेश शहर में बाई का बाग में पत्नी-बच्चों के साथ किराए पर रहते थे और यहीं प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। रत्नेश बुधवार रात अपने तीन दोस्तों हिमांशु त्रिपाठी, सूर्या यादव और संदीप कुमार के साथ प्रेस से निकलकर सिविल लाइंस पहुंचे।

जहां खाना खाने के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे डोसा प्लाजा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घायल रत्नेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, रत्नेश यादव कार चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे। कार चला रहे युवक ने सीट बेल्ट लगाई थी और एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई जबकि रत्नेश यादव सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। जिससे गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को शव पैतृक गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। शव देख पत्नी अंशु यादव, पांच वर्षीय जुड़वा बेटी रिद्धि व सिद्धि, मां सरोजा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सपाइयों ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।