Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSoraon Division Wins 69th District Athletics Championship with 402 Points
सर्वांगीण उपाधि सोरांव संभाग के नाम

सर्वांगीण उपाधि सोरांव संभाग के नाम

संक्षेप:

Prayagraj News - सोरांव संभाग ने 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 402 अंक प्राप्त कर सर्वांगीण उपाधि जीती। दो दिवसीय प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की गई। विभिन्न वर्गों में...

Oct 19, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

सोरांव संभाग ने 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सर्वाधिक 402 अंक अर्जित कर सर्वांगीण उपाधि अपने नाम की। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। सब जूनियर बालक वर्ग में सोरांव, फूलपुर एवं नगर उत्तर, जूनियर बालक वर्ग में सोरांव, फूलपुर एवं हंडिया, सीनियर बालक वर्ग में सोरांव, बारा एवं नगर उत्तर और सब जूनियर बालिका वर्ग में सोरांव, हंडिया एवं फूलपुर, जूनियर बालिका वर्ग में सोरांव, हंडिया एवं मेजा, सीनियर बालिका वर्ग में सोरांव, हंडिया एवं बारा क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। दूसरे दिन संपन्न स्पर्धाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं- सीनियर बालक वर्ग- 3000 मीटर दौड़- शिवकुमार (नगर उत्तर), आशीष (हंडिया), अनुराग सरोज (सोरांव)। त्रिकूद- अरविंद (नगर उत्तर), आर्यन चौरसिया (हंडिया), आर्यन पाल (फूलपुर)। 400 मीटर दौड़- आकाश (सोरांव), परवेज (हंडिया), करन (सोरांव)। 110 मीटर बाधा दौड़- आर्यन चौरसिया (हंडिया), सुमित सिंह (फूलपुर), प्रेमय (हंडिया)। जूनियर बालक वर्ग- 3000 मीटर दौड़- अमित यादव (हंडिया), राजा बाबू (कोरांव), अखिल सिंह (फूलपुर)। पोल वॉल्ट- मोहम्मद कैफ (सोरांव), कृष्णा सरोज (सोरांव)। चक्का प्रक्षेप- सुधीर (सोरांव), निहाल प्रजापति (मेजा), अभिनय सिंह (बारा)। 400 मीटर दौड़- विकास पटेल (सोरांव), प्रदीप राजभर (नगर उत्तर), शुभम यादव (सोरांव)। सब जूनियर बालक वर्ग- 400 मीटर दौड़- सुमित (नगर उत्तर), विशेष कुमार (सोरांव), निखिल यादव (मेजा)। सीनियर बालिका वर्ग- 3000 मीटर दौड़- साक्षी त्रिपाठी (नगर उत्तर), हेमा कुमारी (हंडिया), खुशी पटेल (सोरांव)। त्रिकूद- कुमकुम (हंडिया), आशा (सोरांव), पिंकी यादव (मेजा)। 400 मीटर दौड़- हिना बानो (हंडिया), मानसी (फूलपुर), प्रिया सिंह (कोरांव)। जूनियर बालिका वर्ग- 3000 मीटर दौड़- रेशमा निषाद (नगर दक्षिण), अंजलि तिवारी (मेजा), सलोनी (सोरांव)। त्रिकूद- तुलसी (सोरांव), शिविका सिंह (हंडिया), शिवानी (बारा)। पोल वॉल्ट- परीक्षा पटेल (सोरांव), नैंसी यादव (सोरांव)। 400 मीटर दौड़- खुशी (सोरांव), रत्ना पटेल (सोरांव), काजल (मेजा)। सब जूनियर बालिका वर्ग- 400 मीटर दौड़- लक्ष्मी पटेल (सोरांव), खुशी यादव (हंडिया), कविता देवी (कोरांव)।