बेटे ने दोस्त के साथ मां-बाप और बहन का किया कत्ल, दोस्त ने उसे भी मार डाला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार के बेटे अ

बेटे ने दोस्त के साथ मां-बाप और बहन का किया कत्ल, दोस्त ने उसे भी मार डाला

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार के बेटे अभिषेक वैश्य ने अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर पहले अपने माता-पिता और बहन की हत्या की थी। इसके बाद लूटे गए जेवरात के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में सनी ने अभिषेक को भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी मुट्ठीगंज निवासी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, करीब एक किग्रा सोना व 360 ग्राम चांदी के आभूषण और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस

लाइन में बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार ने बताया कि दो जून को कीडगंज निवासी मंजीत केसरवानी ने सूचना दी थी कि उसके मामा वीरेंद्र वैश्य का साउथ मलाका स्थित मकान दो दिनों से बंद है और भीतर से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो मकान में वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य के शव पड़े मिले। बाद में भूतल स्थित दुकान का ताला तोड़ने पर वीरेंद्र के बेटे अभिषेक वैश्य का शव भी बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में सनी गुप्ता परिसर से निकलता दिखा। जिसकी वीरेंद्र वैश्य की मार्केट में समोसे-कचौड़ी की दुकान है।पूछताछ में सनी ने बताया कि अभिषेक कर्ज में डूबा था और पिता के संपत्ति से बेदखल किए जाने से नाराज रहता था। 31 मई की शाम अभिषेक ने सनी के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या कर घर में रखे जेवर लूट लिए। अभिषेक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक तख्ती पर ‘बंटी बबली बहू ने मारा’ लिखकर छोड़ दिया, ताकि शक उसके भाई और भाभी पर जाए।पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद जब लूटे गए जेवरों के बंटवारे की बारी आई तो सनी को हिस्सा कम मिला। कहासुनी के बीच उसने अभिषेक के सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार कर उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद चारों शवों पर डिटर्जेंट, टॉयलेट क्लीनर, ब्लीचिंग पाउडर, हल्दी और सरसों का तेल डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की। आरोपी ने गर्म पानी और डिटर्जेंट से घटनास्थल की सफाई भी की और जेवर अपनी दुकान के बारजे में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।