Prayagraj News: मुस्लिम भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में समाजसेवी सैय्यद मो. अस्करी को सपा महिला सभा की अध्यक्ष मंजू यादव ने तिलक लगाकर राखी बांधी। इस अवसर पर गौरी, रिंकी सेन और गीता कुशवाहा ने भी उन्हें भाई मानते हुए पहली बार राखी बांधी। यह गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है।

Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। गंगा-जमुनी तहजीब का सिलसिला कायम रखते हुए समाजसेवी सैय्यद मो. अस्करी को सपा महिला सभा की शहर अध्यक्ष मंजू यादव ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी।वहीं गौरी, रिंकी सेन व गीता कुशवाहा ने भी उन्हें भाई मानते हुए पहली बार रक्षासूत्र बांधा।


