अखिलेश-अदिति की एआई से फोटो बनाकर अभद्र टिप्पणी की

Mar 03, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड फोटो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी इंस्टाग्राम यूजर की पहचान करने में जुटी है।

अखिलेश-अदिति की एआई से फोटो बनाकर अभद्र टिप्पणी की

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति यादव की एआई के माध्यम से फोटो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर सपा एमएलसी ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर पुलिस आरोपी इंस्टाग्राम यूजर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। प्रीतमनगर निवासी सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव की तहरीर के मुताबिक, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी shekhar 93653 से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई और आईडी बंद करवाने की मांग की है। आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से सपा प्रमुख और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का काम किया गया है। उधर, एसीपी साइबर क्राइम राजकुमार मीणा ने बताया कि इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से यूजर का विवरण मांगा गया है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।