नए नामांकन की रफ्तार धीमी, सिर्फ 53.51 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में 2026-27 शैक्षिक सत्र के दौरान परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन की प्रगति पिछले वर्ष की तुलना में धीमी रही है। अब तक 46,781 नए पंजीकरण हुए हैं, जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 87,429 थी। कक्षा नौ में केवल 9,138 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है।

नए नामांकन की रफ्तार धीमी, सिर्फ 53.51 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

प्रयागराज मुख्य संवाददाता जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में नए नामांकन की प्रगति पिछले साल की तुलना में धीमी है। सात मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कुल 46781 नए पंजीकरण हुए हैं, जबकि पिछले सत्र 2025-26 में यह संख्या 87,429 थी। इस प्रकार अब तक केवल 53.51 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

नगर क्षेत्र की स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार नगर क्षेत्र की स्थिति सबसे कमजोर रही, जहां 6,433 के मुकाबले केवल 1,662 नए पंजीकरण हुए हैं। यहां प्रगति दर मात्र 25.84 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा कोरांव में 43.32 प्रतिशत और उरुवा में 47.98 प्रतिशत नामांकन ही हो सके हैं। वहीं दूसरी ओर शृंग्वेरपुर ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां 75.22 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। सोरांव में 72.05 प्रतिशत तथा कौड़िहार-1 में 71.29 प्रतिशत नए नामांकन हुए हैं।

अन्य ब्लॉकों की प्रगति

होलागढ़, सैदाबाद और फूलपुर ब्लॉकों ने भी 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति हासिल की है। मांडा, जसरा, चाका और बहादुरपुर जैसे ब्लॉकों में नामांकन की स्थिति औसत है, जहां लगभग 50 से 52 प्रतिशत तक प्रगति दर्ज की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित कराएं।

कक्षा नौ में नामांकन

नौ हजार बच्चों ने ही नौवीं में लिया प्रवेश

प्रयागराज। जिले में कक्षा आठ पास करने वाले विद्यार्थियों के कक्षा नौ में नामांकन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में आठवीं पास 50,232 बच्चों में से अब तक केवल 9,138 (18.19 प्रतिशत) छात्रों ने ही कक्षा नौ में प्रवेश लिया है। 41,094 विद्यार्थियों का अब तक नामांकन नहीं हो सका है। कई ब्लॉकों में स्थिति बेहद खराब है। कोरांव ब्लॉक में 4,412 पास विद्यार्थियों में से केवल 66 बच्चों का नामांकन हुआ है, जो मात्र 1.50 प्रतिशत है। मऊआइमा में 4.53 प्रतिशत, नगर क्षेत्र में 4.95 प्रतिशत तथा उरुवा में 5.52 प्रतिशत नामांकन हो सका है। बहरिया ब्लॉक सबसे आगे है, जहां 44.18 प्रतिशत विद्यार्थियों का कक्षा नौ में प्रवेश हुआ है। हंडिया में 41.36 प्रतिशत तथा सैदाबाद में 37.07 प्रतिशत नामांकन हुआ है। फूलपुर, कौड़िहार-1 और करछना ब्लॉकों में भी 28 से 30 प्रतिशत तक प्रगति हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिले में नए नामांकन की प्रगति कितनी है?
जिले में अब तक कुल 46781 नए पंजीकरण हुए हैं, जबकि पिछले सत्र 2025-26 में यह संख्या 87,429 थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।