
प्रयागराज में 86 हजार से अधिक श्रमिकों की ई-केवाईसी लंबित
Prayagraj News - प्रयागराज में वीबी जीरामजी योजना (मनरेगा) के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया धीमी है। 2,75,794 श्रमिकों में से केवल 1,89,658 ने ई-केवाईसी कराई है। 86 हजार श्रमिकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं की। जिला श्रम अधिकारी ने 14 फरवरी तक शेष मजदूरों की ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है, नहीं तो रोजगार और भुगतान में समस्या आ सकती है।
प्रयागराज। वीबी जीरामजी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में ई-केवाईसी की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। जिले में वर्तमान में कुल 2,75,794 सक्रिय जॉब कार्ड धारक श्रमिक हैं, जिसमें से अब तक केवल 1,89,658 ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। 86 हजार से अधिक श्रमिकों ने अभी ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिला श्रम अधिकारी गुलाब सिंह की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 14 फरवरी तक ग्राम रोजगार सेवक की सहायता से शेष मजदूरों की ई-केवाईसी कराएं। समय पर ई-केवाईसी न होने पर मजदूरों को योजना के तहत मिलने वाले रोजगार और भुगतान में समस्या आ सकती है।
ई-केवाईसी में सबसे पीछे बहादुरपुर ब्लॉक है, जहां अभी तक 58 प्रतिशत मजदूरों की ई- केवाईसी हुआ है। जिला श्रम अधिकारी गुलाब ने कहा कि समय पर ई-केवाईसी न होने पर संबंधित अधिकारी और कर्मी का वेतन रोका जाएगा। ब्लॉकवार ई-केवाईसी का आंकड़ा बहादुरपुर-58 प्रतिशत सैदाबाद-60 प्रतिशत कौड़िहार-59 प्रतिशत भगवतपुर -65 प्रतिशत धनुपुर -64 प्रतिशत कोरांव -65 पतिशत शृंग्वेरपुर -60 प्रतिशत

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




