कौशल प्रदर्शन में प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा में प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को रचनात्मक मॉडल का प्रदर्शन किया। इस दौरान नेचर, नटराज, कथक और परी जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के प्रशिक्षण और दक्षता का आकलन करना था।

प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा में कॉस्मो ट्रेड की प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को रचनात्मक मॉडल बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान नेचर, नटराज, कथक, परी समेत विभिन्न थीम पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के वर्षभर के प्रशिक्षण और दक्षता का आकलन करना रहा। संस्थान की शिक्षिका राजनी सोनी ने बताया कि इस अभ्यास से प्रशिक्षुओं को मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मॉडलिंग तक की व्यावहारिक जानकारी मिलती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


