युवक की हत्या कर नाले में फेंका गया था शव

Feb 01, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - खीरी के ढेरहन गांव में एक युवक कमलेश का कंकाल नाले में मिला। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी हत्या की गई थी। गर्दन काटकर शव नाले में फेंका गया था। कमलेश 25 जनवरी को भेड़ चराने निकला था और वापस नहीं लौटा। उसकी पहचान कपड़ों और जूतों से हुई। डीएनए जांच की जाएगी।

युवक की हत्या कर नाले में फेंका गया था शव

खीरी थाना क्षेत्र के ढेरहन गांव में नाले में मिले कंकाल का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ तो मौत के राज से पर्दा उठा। युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। फिलहाल शव कमलेश का ही है, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। दांत और हड्डी सुरक्षित कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की गर्दन काटकर हत्या किए जाने का अनुमान है। उसका सिर और धड़ दोनों अलग था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और तथ्य चौंकाने वाला सामने आया कि जिस कंकाल का पोस्टमार्टम किया गया उसके ऊपर के जबड़े में 14 और नीचे के जबड़े में 15 दांत थे।

विशेषज्ञों के मुताबिक दांतों की संख्या के हिसाब से मरने वाले की उम्र 25 वर्ष के भीतर है। ढेरहन गांव निवासी जगजीवन पाल के दो बेटों में छोटा 40 वर्षीय कमलेश 25 जनवरी की सुबह घर से भेंड़ चराने गया तो नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। 31 जनवरी को दोपहर में बकरी चराने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही नाले में कंकाल देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे कमलेश के परिजनों ने कपड़ों और जूतों से कंकाल की पहचान कमलेश के रूप में की। विवाहित कमलेश के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक खीरी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। यदि देंगे तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;