Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSix Lane Bridges Under Construction in Prayagraj by NHAI
भविष्य को ध्यान में रख जिले में सारे पुल बन रहे सिक्स लेन

भविष्य को ध्यान में रख जिले में सारे पुल बन रहे सिक्स लेन

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में एनएचएआई द्वारा सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं में गंगा और यमुना पर सिक्स लेन पुल बनाए जा रहे हैं। राम वनगमन मार्ग, रिंग रोड और अन्य पुलों के निर्माण में फोर लेन सड़कें बनाई जा रही हैं। यह निर्णय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि पुलों के मूलभूत ढांचे में परिवर्तन की आवश्यकता न पड़े।

Feb 05, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। प्रयागराज में एनएचएआई की ओर से जितनी भी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं या जो नई स्वीकृति मिल चुकी हैं, उसमें गंगा व यमुना पर सभी सिक्स लेन पुल बनाए जा रहे हैं। चाहे वह राम वनगमन मार्ग हो या रिंग रोड के पहले चरण में बन रहा ब्रिज हो या फिर मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर बन रहा पुल है। इनके पुल सिक्स लेन हैं तो उसकी सड़कें फोर लेन की बनाई जा रही हैं। इनर रिंग रोड के पहले चरण में नीबी कला, छतनाग से नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच गंगा पर 3100 मीटर लंबा सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट के कांन्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भविष्य की जरूरतों के हिसाब से परियोजना की सड़कें फोर लेन व नदी पर पुल सिक्स लेन बनाने का निर्णय लिया था। इसकी बड़ी वजह यह है कि सड़क को चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है लेकिन पुल को दोबारा कभी चौड़ा नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से राम वनगमन मार्ग के अंतर्गत शृंग्वेरपुर धाम में 1200 मीटर लंबाई का सिक्स लेन पुल बनाया जा रहा है। अभी हाल ही में रिंग रोड के दूसरे फेज के प्रारंभिक डीपीआर को मंजूरी मिली है, उसमें भी गंगा व यमुना पर दो नया सिक्स लेन पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। वहीं मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर करीब तीन किमी लंबा सिग्नेचर पुल भी सिक्स लेन का बन रहा है। बोले अफसर प्रयागराज में सभी परियोजनाओं के अंतर्गत पुल सिक्स लेन के बनाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में किसी भी परियोजना में बनाए जा रहे पुल के मूलभूत ढांचे में परिवर्तन की जरूरत ना पड़े। सिद्धार्थ सिंह, पीडी एनएचएआई प्रयागराज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;