Prayagraj News: सिद्दीकी जमात को संगठित करना जरूरी: रियाज
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: सिद्दीकी जमात की बैठक गुरुवार को मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में हुई। महासचिव रियाज अहमद ने जमात को संगठित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि फखरूलजमा ने आपसी मदद की आवश्यकता बताई, जबकि साकिब 'बादल' ने जरूरतमंदों की सहायता को सबसे बड़ा धर्म बताया। अन्य सदस्यों ने भी सहयोग का समर्थन किया।

Prayagraj News: सिद्दीकी जमात की ओर से गुरुवार को नुरुल्ला रोड बैरियर चौराहा पर स्थित मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जमात के महासचिव रियाज अहमद सिद्दीकी ने जमात को संगठित करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि फखरूलजमा ने सिद्दीकी जमात को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। शाबिर, अब्दुल रऊफ, अशफाक, शब्बीर अहमद, बाबू महताब, नूरुद्दीन काजू सिद्दीकी, एडवोकेट तैयब मौजूद रहे।


