ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजशॉर्ट सर्किट से लगी आग, फटा गैस सिलेंडर

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फटा गैस सिलेंडर

कीडगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय आश्रम में शुक्रवार सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से आश्रम के अंदर रखा एक गैस...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फटा गैस सिलेंडर
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 06 Nov 2020 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता

कीडगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय आश्रम में शुक्रवार सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से आश्रम के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। जोर का धमाका होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि आश्रम के पास एक ट्रांसफार्मर है जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी से आश्रम में भी आग पकड़ ली। देखते-देखते लपटों ने वहा रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर तीन गैस सिलेंडर रखे थे जिनमें से एक में आग पकड़ ली। वह ब्लास्ट कर गया। तेज धमाके की आवाज होने के बाद आसपास के लोग भी सहम गए। पड़ोस में रहने वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कीडगंज पुलिस और दमकल ने जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया। बताया जा रहा है कि आश्रम में उस वक्त कोई नहीं था। इस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। फायर ब्रिगेड कर्मी प्रदीप पाल की मानें तो जल्द ही आग पर नियंत्रण कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें