Prayagraj News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पर कबूतर के गिरने से 33 केवी मिंटो पार्क ट्रिप
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में लोहिया पांडेय हाता के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कबूतर गिरने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे 33 केवी मिंटो पार्क उपकेंद्र से जुड़ा सुलाकी फीडर ट्रिप कर गया। बिजली विभाग ने तुरंत समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया पांडेय हाता के सामने मंदिर के पास शनिवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कबूतर के गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे 33 केवी मिंटो पार्क उपकेंद्र से जुड़ा सुलाकी फीडर ट्रिप कर गया। शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से कबूतर की मौके पर ही मौत हो गई।फीडर ट्रिप होने की सूचना के बाद बिजली विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन पर कबूतर के कारण अर्थ होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तकनीकी खामी दूर कर सुलाकी फीडर को सामान्य कर दिया गया। फीडर सामान्य होने के बाद संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।


