फायरिंग में युवक के कमर में लगी गोली
Prayagraj News - धूमनगंज क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान फायरिंग में सौरभ प्रजापति के कमर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अमन, शुभम और छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

धूमनगंज क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शनिवार रात दो पक्षों में कहासुनी के बीच फायरिंग में सौरभ प्रजापति के कमर में गोली लगी थी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी अमन व उसके भाई शुभम और छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास जयरामपुर गांव निवासी सौरभ प्रजापति, अमन, शुभम समेत अन्य के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष जयरामपुर ही गांव के रहने वाले हैं। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



