Prayagraj News: घूरपुर और शंकरगढ़ में दो युवकों की हत्या
Prayagraj News: जिले में शुक्रवार रात को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याएं हुईं। घूरपुर में एक युवक का सिर कूचकर मारा गया, जबकि शंकरगढ़ में एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या की गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

Prayagraj News: जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्याओं से सनसनी फैल गई। घूरपुर में हाईवे किनारे युवक का सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई, जबकि शंकरगढ़ में युवक को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घूरपुर के सारंगापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल भारतीय का शव शनिवार सुबह हाईवे किनारे चौरा पर मिला। घटनास्थल से खून से सना ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ है। राहुल नैनी की सब्जी मंडी में काम करता था। पुलिस आशनाई समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।उधर,
शंकरगढ़ के चकराजी गढ़वा निवासी 40 वर्षीय हीरालाल आदिवासी की जंगल में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। छोटे भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों का मानना है कि दो माह पूर्व हुए विवाद में बदले की भावना से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम में अत्यधिक रक्तस्राव से हीरालाल की मौत होने की पुष्टि हुई है।


