डेढ़ किमी सड़क उखाड़कर चेक करेंगे ज्वाइंट

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में 3 जून से शास्त्री पुल की एक लेन पर मरम्मत कार्य शुरू होगा। यह कार्य 43 दिनों तक चलेगा और दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह से ब्लॉक की जाएगी। सड़क को उखाड़ने के बाद एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाएगा।

 डेढ़ किमी सड़क उखाड़कर चेक करेंगे ज्वाइंट

प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी तीन जून से शास्त्री पुल की एक लेन पर मरम्मत कार्य करने जा रहा है। 43 दिनों तक होने वाले कार्य के दौरान दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह से ब्लॉक की जाएगी। जिसके बाद डेढ़ किमी लंबाई के इस लेन पर सड़क को उखाड़ने का कार्य किया जाएगा। निर्माण खंड तीन के सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि क्षतिग्रस्त बेयरिंग का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब सड़क उखाड़ने के बाद खराब मिलने वाले एक्सपेंशन ज्वाइंट को पूरी तरह से बदलने का कार्य किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।