जगजीत सिंह की याद में शाम-ए-गजल 15 को
गजल सम्राट जगजीत सिंह की स्मृति में 15 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे से शाम-ए-गजल का आयोजन इलाहाबाद संग्रहालय में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 03 Oct 2023 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें
प्रयागराज। गजल सम्राट जगजीत सिंह की स्मृति में 15 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे से शाम-ए-गजल का आयोजन इलाहाबाद संग्रहालय में होगा। कार्यक्रम संग्रहालय और जगजीत सिंह फैंस क्लब की ओर से होने जा रहा है। इस अवसर पर शहर के युवा गायक भूपेन्द्र शुक्ल जगजीत सिंह की गजलों को अपने सुरों से सजाएंगे। उनके साथ संगतकारों में वायलिन पर दिल्ली के अलीम खान, गिटार पर मुंबई के अरशद अहमद, हारमोनियम पर प्रयागराज के अनुराग मिश्र, साइड रिदम पर आशीष भट्ट, ढोलक पर राजेश भट्ट और तबला पर अजय बनर्जी संगत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल जय सिंह बैंसला होंगे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
