Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSewage Water Discharged into Ganga Near Prayagraj Cremation Ground
संगम के पास गंगा में सीधे बह रहा नाले का पानी

संगम के पास गंगा में सीधे बह रहा नाले का पानी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में संगम के पास एक नाले का पानी सीधे गंगा में बहाया जा रहा है, जो दारागंज श्मशान घाट के निकट है। लोग अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करते हैं, लेकिन 24 घंटे से नाले का पानी बहाया जा रहा है।...

Oct 06, 2025 10:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। संगम के पास नाले का पानी सीधे गंगा में बहाया जा रहा है। जिस स्थान पर नाले का पानी गंगा में बहाया जा रहा, उससे चंद मीटर की दूरी पर दारागंज श्मशान घाट है। श्मशान घाट पर लोग अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा स्नान करते हैं। 24 घंटे गंगा में गिर रहा नाले का पानाी पास से आवागमन करने वाले जिम्मेदार भी देख रहे हैं, लेकिन किसी ने न कार्रवाई की और न ही पूछताछ। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से नाले का पानी मोरी गेट से गंगा में बहाया जा रहा है। नाले का पानी गंगा में गिरने के बाद साफ तौर पर झाग देखा जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोरी गेट के बहाया जा रहा पानी नियमानुसार अलोपीबाग और मम्फोर्डगंज पंपिंग स्टेशन के जरिए शोधन के लिए राजापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अलोपीबाग के पूर्व पार्षद कमलेश सिंह कहते हैं कि एसटीपी में भेजा जाने वाला लाखों लीटर नाले का पानी गंगा में क्यों बहाया जा रहा, यह रहस्य बना हुआ है। इस संबंध में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक आशुतोष से बात करने के कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।