शंकरढाल पर आंधी से बिजली पोल पर गिरे पेड़

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

आंधी के कारण नैनी बाजार में दुकानों और शोरूम से पीवीसी और एसीपी डिजाइन उखड़ गए। शंकरढाल में एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से बिजली पोल टेढ़े हो गए और कई मोहल्लों में छह घंटे से अधिक समय तक अंधेरा रहा। विद्युत विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी, लेकिन नैनी बाजार में देर रात तक सप्लाई नहीं हो सकी।

शंकरढाल पर आंधी से बिजली पोल पर गिरे पेड़

आंधी के कारण नैनी बाजार में दुकानों और शोरूम के बाहर लगे पीवीसी और एसीपी डिजाइन उखड़ गए। शंकरढाल क्षेत्र में 11 हजार लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया, जिससे दो बिजली पोल टेढ़े हो गए और इंसुलेटर समेत अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण नैनी बाजार, शंकरढाल, भटाही समेत दर्जनों मोहल्लों के सैकड़ों घरों में छह घंटे से अधिक समय तक अंधेरा छाया रहा। विद्युत विभाग ने रात आठ बजे तक पीएसी कॉलोनी की बिजली बहाल कर दी, लेकिन नैनी बाजार में देर रात तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। अरैल बांध रोड पर भी गुलमोहर का पेड़ स्ट्रीट लाइट के तारों पर गिरने से यातायात प्रभावित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।