ग्रामीण इलाके में 400 पोल गिरे, दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - आंधी का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिखाई दिया, जहां सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर भी गिर गए। इसके कारण कई गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। थरवई क्षेत्र में ही 40 खंभे गिरने की जानकारी मिली है।

ग्रामीण इलाके में 400 पोल गिरे, दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

आंधी का असर शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए और कई ट्रांसफार्मर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर टूटने से गुरुवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। गंगापार के अधीक्षण अभियंता सौरभ गौतम ने बताया कि आंधी के कारण करीब 350 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 10 और 25 केवीए क्षमता वाले 25 ट्रांसफार्मर गिर गए। इसके कारण सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। सिर्फ थरवई इलाके में ही करीब 40 बिजली पोल गिरने की जानकारी मिली है।यमुनापार के अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्र ने बताया कि आंधी के बाद 17 बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित रही।

नैनी, रीवा रोड और पीपलगांव क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन रात नौ बजे तक मांडा, मेजा और बारा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यहां कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।