आंधी और पानी से हुई ट्रिपिंग, बिजली गुल
Prayagraj News - मंगलवार शाम आंधी के कारण कानपुर के कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। रामबाग उपकेंद्र में ट्रिपिंग के चलते अंधेरा छा गया, लेकिन बिजली विभाग ने 10 मिनट के अंदर आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ स्थानों पर समस्याएँ बनी रहीं, जैसे कि बनर्जी फीडर पर फल फेंकने से ट्रिप हुआ।

आंधी शुरू होते ही मंगलवार देर शाम को ट्रिपिंग बढ़ गई और शहर के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। हालांकि 10 मिनट के अंदर ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं, कुछ जगहों पर थोड़ी समस्या सामने आई। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आंधी और पानी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रामबाग उपकेंद्र में 33 केवी मिंटो पार्क से ट्रिप हो गया। इसके कारण पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने महज सात मिनट में ही स्थिति काबू कर लिया और आपूर्ति बहाल कर दी। इसी तरह सिविल लाइंस में भी 10 मिनट में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
वहीं, बनर्जी फीडर पर किसी ने फल फेंक दिया, जिससे ट्रिप हो गया। करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह ककहरा घाट में भी आंधी और पानी से फॉल्ट होने से बिजली बाधित हुई। वहीं, कानुपर उपकेंद्र के न्याय नगर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दारागंज में भी थोड़ी देर के लिए बिजली गुल हुई थी।इससे पूर्व मंगलवार सुबह मीरापुर के गुरुनानक पार्क में चोरों ने ट्रांसफार्मर में लगा कॉपर फ्यूज सेट चुरा लिया। इससे संबंधित मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि किसी ने तार खोलकर कॉपर सेट गायब कर दिया है। बिजली कर्मियों की मानें तो यहां पर पहले भी चोरी के आरोप में एक नाबालिग पकड़ा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


