कोहरे का कहर : सुबह की ट्रेनें दोपहर में पहुंचीं

Jan 08, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर घने कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनें और फ्लाइटें समय पर नहीं पहुंच सकीं। प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। इसी तरह, भुवनेश्वर से आने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची।

कोहरे का कहर : सुबह की ट्रेनें दोपहर में पहुंचीं

प्रयागराज, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर घने कोहरे का असर गुरुवार को भी रहा। हालात ऐसे बने कि सुबह पहुंचने वाली वीआईपी और प्रीमियम ट्रेनें दोपहर में आईं। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे की जगह छह घंटे की देरी से दोपहर एक बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस भी लगभग सात घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। हालात यह है कि भोर से सुबह के बीच आने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच सकीं। देरी से पहुंचने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही और सुबह 6:15 बजे की जगह दोपहर 12:15 बजे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर पौने एक बजे, ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 11 बजे के बजाय शाम पांच बजे, रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से दोपहर दो बजे और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग सात घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची।

इसके अलावा जम्मू मेल पौने दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा पौने दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, सीमांचल, हावड़ा राजधानी और महाबोधि एक्सप्रेस पौने दो घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सवा दो घंटे तथा शिवगंगा एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे विलंबित रहीं। वहीं कोहरे की वजह से भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर पौने एक बजे पहुंची। इसी तरही बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट करीब आधे घंटे की देरी से आई और बाद में देरी से ही उड़ान भर सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;