Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSevere Fog Causes Major Delays in Train Bus and Air Travel in Prayagraj
मुम्बई की फ्लाइट लेट, लेटलतीफी से रेलयात्री भी परेशान

मुम्बई की फ्लाइट लेट, लेटलतीफी से रेलयात्री भी परेशान

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में घने कोहरे के कारण रेल, बस और हवाई यात्रा में भारी देरी हुई। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं, जैसे कि हमसफर एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस। हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का प्रभाव पड़ा, जिससे उड़ानों में भी देरी हुई।

Jan 07, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे के कारण बुधवार को भी रेल, बस और हवाई यात्रा करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की घंटों देरी से नाराज यात्रियों ने प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ट्रेनों की लोकेशन की फोटो भेजकर सोशल मीडिया व हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हमसफर एक्सप्रेस के यात्री प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि जब 2000 रुपये का टिकट खरीदा है तो पांच घंटे की देरी क्यों झेलनी पड़े। इसी तरह अन्य यात्रियों ने ट्रेनों के संचालन पर सवाल उठाया। नई दिल्ली से सूबेदारगंज आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 3:30 घंटे देरी से पहुंची, जबकि प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली यही ट्रेन एक घंटा लेट रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 4:30 घंटे देरी से प्रयागराज जंक्शन पर आई। सबसे अधिक प्रभावित पूर्वा एक्सप्रेस रही, जो दोपहर की बजाय आधी रात प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब सात घंटे लेट चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा, हावड़ा राजधानी 40 मिनट, रीवा एक्सप्रेस 4:30 घंटे और विभूति एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। इंडिगो की मुंबई फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से आई और देर से रवाना हुई। दोपहर डेढ़ बजे की जगह तीन बजे मुम्बई की फ्लाइट उड़ान भरी। जबकि बेंगलुरु और दिल्ली की कुछ उड़ानें समय से पहले या मामूली बदलाव के साथ संचालित हुई। हालांकि अकासा एयर लाइंस की मुम्बई की फ्लाइट 14 मिनट देरी से आई और शाम 4:05 बजे की जगह 4:20 बजे उड़ान भरी।