शिमला से ठंडा रहा प्रयागराज, छह डिग्री लुढ़का पारा

Jan 08, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में गुरुवार को अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। इससे संगमनगरी का तापमान शिमला से भी कम हो गया। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

शिमला से ठंडा रहा प्रयागराज, छह डिग्री लुढ़का पारा

प्रयागराज, संवाददाता। जिले में अब तक की सबसे अधिक गलन गुरुवार को महसूस की गई जब एक दिन में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इसकी वजह से संगमनगरी में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया और सड़कों पर भी एक दिन पहले की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। गुरुवार को जिस तरह से गलन बढ़ी कि ठंड कांटे जैसी चुभने लगी। सुबह से शहर घने कोहरे के चादर में लिपटा रहा। कोहरा बुधवार रात में ही छा गया था लेकिन गुरुवार भोर से अधिक घना हो गया। सुबह दृश्यता कम होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी बनी रही।

आम लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूरज न निकलने से ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव, ब्लोअर, हीटर व गर्म चाय का सहारा लिए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को शिमला का अधिकतम तापमान 14.4 रिकॉर्ड किया जो प्रयागराज से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। रात और दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। आर्द्रता 90 से 100 फीसदी बनी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।