ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसवा सात घंटे का सफर, 17 घंटे में आई राजधानी

सवा सात घंटे का सफर, 17 घंटे में आई राजधानी

नई दिल्ली-इलाहाबाद ट्रैक पर कोहरे में राजधानी और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें सवारी ट्रेनों की तरह चल रही...

सवा सात घंटे का सफर, 17 घंटे में आई राजधानी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 23 Jan 2020 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली-इलाहाबाद ट्रैक पर कोहरे में राजधानी और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें सवारी ट्रेनों की तरह चल रही हैं। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 10.25 मिनट तथा प्रयागराज दो घंटे विलंब से इलाहाबाद पहुंची।

12302 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और इलाहाबाद के बीच की दूरी सवा सात घंटे में तय करती है। नई दिल्ली से छह घंटे विलंब से चली ट्रेन बुधवार को 17.25 में इलाहाबाद पहुंची। बुधवार-गुरुवार को कोलकाता राजधानी नई दिल्ली से 2.45 घंटे विलंब से नई दिल्ली से चली।

नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन दो घंटे विलंब से आई। गत दविस सात घंटे देर से इलाहाबाद पहुंची थी। नई दिल्ली से हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से इलाहाबाद आई। नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 घंटे देर से आई।

वंदे भारत एक्सप्रेस भी कोहरे का शिकार हो रही है। सुबह नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली सेमी हाईस्पीड ट्रेन डेढ़ घंटे देर से इलाहाबाद पहुंची। इसी प्रकार नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी और इलाहाबाद के बीच 1.50 घंटा विलंबित थी।

विलंबित ट्रेनें

12311 कालका मेल 3.00 घंटे

12582 नई दिल्ली-मड़ुवाडीह एक्सप्रेस 5.15 घंटे

20802 मगध एक्सप्रेस 12 घंटे

15956 ब्रह्मपुत्र मेल 5.30 घंटे

12562 स्वतंत्रता सेना एक्सप्रेस 5.30 घंटे

12305 नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस 6.00 घंटे

12312 कालका मेल 4.30 घंटे

18101 मूरी एक्सप्रेस 5.00 घंटे

14163 संगम एक्सप्रेस 2.30 घंटे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें