प्रधान डाकघर में सर्वर ठप, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
Prayagraj News - सोमवार को शहर के प्रधान डाकघर में सर्वर ठप हो गया, जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आधार संबंधित कार्य जैसे नाम और जन्मतिथि संशोधन अटके रहे। लंबी कतारों में खड़े लोगों को बिना काम किए लौटना पड़ा। जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से समस्या उत्पन्न हुई है और इसे जल्द हल किया जाएगा।

शहर के प्रधान डाकघर में सोमवार को सर्वर ठप होने के चलते आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने के चलते आधार संबंधी लोगों के महत्वपूर्ण कार्य अटके रहे। प्रधान डाकघर में सुबह 10 बजे से ही लंबी कतारें में लोग रहे लेकिन तकनीकी बाधा के कारण लोगों को बिना कार्य के ही वापस लौटना पड़ा है। प्रधान डाकघर में सर्वर ठप होने के चलते आधार और बैंकिंग संबंधित कार्यों के लिए लोग परेशान रहे। वहीं, आधार संबंधित कार्यों में नाम संशोधन, बायोमिट्रिक, पता संशोधन समेत अन्य कार्य शामिल रहे। आधार में जन्मतिथि संशोधन के लिए नैनी के महेवा से पहुंची यासमीन ने बताया कि सुबह दस बजे से लाइन में लगी हुई हूं।
लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी संशोधन के लिए नंबर नहीं आया है। सर्वर बाधित होने के चलते आधार संबंधित कार्य नहीं हो पाया है। वहीं, मेजा के लखनपुर से पहुंची विकलांग अर्चना तिवारी ने बताया जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित कार्य के लिए आई थी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोला गया, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया यहां से पूरी हो पाएगी। अल्लापुर से पहुंचे महेश ने बताया कि बायोमिट्रिक कार्य के लिए 15 दिन बाद नंबर आया है। लेकिन सर्वर ठप होने के चलते कार्य नहीं हो पाया है। प्रधान डाकघर के जन संपर्क अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते सर्वर की समस्या बनी रही। इसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



