वाहन की टक्कर से युवक घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजगद्दोपुर चौराहे पर शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनूप सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक के पिता ने आरोपी वाहन के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गद्दोपुर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक के पिता ने शनिवार को टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के चौबारा गांव का 22 वर्षीय अनूप सरोज किसी काम से सैदाबाद जा रहा था, तभी गद्दोपुर चौराहे के पास पीछे से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


