Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSeparate Stop Lane for Buses and Trucks on Ram Van Gaman Marg
राम वन गमन मार्ग के हर दस किमी पर मिलेगी स्टॉपेज लेन

राम वन गमन मार्ग के हर दस किमी पर मिलेगी स्टॉपेज लेन

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में अयोध्या से चित्रकूट तक बन रहे राम वन गमन मार्ग पर बसों और ट्रकों के लिए हर 10 किमी पर स्टॉपेज लेन बनाई जाएगी। यह कार्य मई के बाद शुरू होगा, जब शृंग्वेरपुर धाम में गंगा पर बन रहे पुल का निर्माण पूरा होगा। पुल का 70% कार्य पहले ही हो चुका है।

Feb 05, 2026 11:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट तक निर्माणाधीन 210 किलोमीटर लंबे राम वन गमन मार्ग पर बसों और ट्रकों के लिए एक स्टॉपेज लेन अलग से बनाई जाएगी। इस लेन की सुविधा हर दस किमी पर होगी। जहां पर बसों व ट्रकों को खड़ा किया जा सकेगा और वहां पर चालक आराम कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से स्टॉपेज लेन का निर्माण कार्य मई माह के बाद कराया जाएगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि वर्तमान में शृंग्वेरपुर धाम में 1200 मीटर लंबाई का गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और विभाग ने मई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मार्ग अयोध्या से होकर प्रतापगढ़ के सदर तहसील के मोहनगंज व कुंडा तहसील के औतारपुर से होकर शृंग्वेरपुर से जुड़ रहा है। शृंग्वेरपुर धाम में पुल का निर्माण होने के बाद मार्ग मंझनपुर की ओर जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो फरवरी 2026 तक पुल बन जाता लेकिन गंगा में बाढ़ की वजह से तीन महीने तक कार्य प्रभावित हुआ था। खंड के अधिशाषी अभियंता रवींद्रपाल सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होते ही स्टॉपेज लेन का कार्य कराया जाएगा। मार्ग के बाएं ओर दस-दस किमी के अंतराल पर लेन बनाई जाएगी। जिसमें बसों व ट्रकों के रुकने की व्यवस्था होगी।