ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएलटी ग्रेड के दो विषयों की हुई चयन संस्तुति

एलटी ग्रेड के दो विषयों की हुई चयन संस्तुति

लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में शामिल 15 में से 13 विषयों का परिणाम घोषित किया गया है। आयोग ने अभी इनमें से सिर्फ दो विषयों के चयन की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी है जबकि...

एलटी ग्रेड के दो विषयों की हुई चयन संस्तुति
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 25 Jan 2020 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में शामिल 15 में से 13 विषयों का परिणाम घोषित किया गया है। आयोग ने अभी इनमें से सिर्फ दो विषयों के चयन की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी है जबकि सभी 13 विषयों में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा चुका है।

आयोग ने 16 मार्च 2019 को इस भर्ती का पहला परिणाम जारी किया था। इस दिन संगीत पुरुष के आठ पदों के लिए आठ अभ्यर्थियों को सफल किया गया था। वहीं पांच अप्रैल को संगीत विषय के लिए 60 महिला अभ्यर्थियों को सफल किया गया था। संगीत के साथ ही वाणिज्य में सफल अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई है। वाणिज्य के 29 पदों का परिणाम 12 अप्रैल 2019 को घोषित किया गया था। शेष 11 विषयों के अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति भेजने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें