Prayagraj News: चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी का संशोधित परिणाम

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (सहायक अध्यापक या टीजीटी) 2022 का संशोधित परिणाम

Prayagraj News: चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी का संशोधित परिणाम

Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (सहायक अध्यापक या टीजीटी) 2022 का संशोधित परिणाम रविवार को जारी का दिया। चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार टीजीटी के विज्ञापित 3539 पदों के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि एवं पुनः निर्धारित तिथि के बावजूद अभिलेख सत्यापन से अनुपस्थित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करते हुए परिणाम घोषित किया गया है।उच्च न्यायालय में लंबित वाद के मद्देनजर हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रेजी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों का संशोधित चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर एक सप्ताह तक देख सकते है।

इस संबंध में आरटीआई के तहत कोई सूचना दिया जाना संभव नहीं होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी का संशोधित परिणाम