Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSecurity Guard s Suicide FIR Filed Against Five for Alleged Harassment in Nawabganj
सिक्योरिटी गार्ड की आत्महत्या मामले में पांच नामजद

सिक्योरिटी गार्ड की आत्महत्या मामले में पांच नामजद

संक्षेप:

Prayagraj News - नवाबगंज के कस्तूरीपुर गांव में सिक्योरिटी गार्ड विपिन शुक्ला ने जहर निगलकर आत्महत्या की। उसकी पत्नी ने वीडियो मिलने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि इन लोगों ने विपिन को नौकरी से निकालने और प्रताड़ित करने की साजिश की थी।

Jan 07, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद । नवाबगंज थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव के सिक्योरिटी गार्ड विपिन शुक्ला ने पिछले महीने लाइव वीडियो बनाकर जहर निगलकर जान दे दी थी। उसकी मौत के एक सप्ताह बाद मोबाइल में वीडियो मिलने पर विपिन की पत्नी ने सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आखिरकार बुधवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों की साजिश और प्रताड़ना से तंग आकर विपिन ने आत्महत्या की थी। कस्तूरीपुर गांव निवासी राम कैलाश शुक्ला का पुत्र विपिन शुक्ला सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से एमएनएनआईटी में पिछले 12 साल से गार्ड की नौकरी करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विपिन ने 17 दिसंबर की रात 13.42 मिनट का वीडियो बनाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। दूसरे दिन निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया था लेकिन, एक सप्ताह बाद 25 दिसंबर को उसकी पत्नी अंजली ने विपिन के मोबाइल व लैपटॉप का पैटर्न लॉक खुलवाया, तो आत्महत्या करने की वीडियो रिकॉर्डिंग मिली। इसमें विपिन ने सिक्योरिटी एजेंसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह, जनरल मैनेजर डीएम मिश्रा, एरिया मैनेजर जय सिंह व अतर सिंह के साथ एजेंसी मालिक को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। आरोपियों पर साजिश कर नौकरी से निकालने, एक लाख रुपये हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। नवाबगंज थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर और वीडियो की जांचोपरांत पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।