ट्रेन में महिला अधिवक्ता से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
Prayagraj News - प्रयागराज में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ। वाराणसी की महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि एक अन्य महिला ने जबरन तलाशी ली और पर्स से 12,000 रुपये छीन लिए। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक सीट पर बैठने के लिए दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। वाराणसी की महिला ने दूसरी महिला यात्री के खिलाफ तलाशी लेने, छिनैती समेत अन्य संगीन आरोप लगाते हुए प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक वाराणसी निवासी अधिवक्ता तनु आठ दिसंबर को ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस के ए-1 कोच में भोपाल से वाराणसी की यात्रा कर रही थीं। रात करीब 8:30 बजे, जब ट्रेन छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंची, तभी उसी कोच की सीट संख्या 43 पर बैठी एक महिला ने उन पर झूठा आरोप लगाते हुए जबरन नीचे उतरने और तलाशी देने का दबाव बनाया।
विरोध करने पर महिला ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता की, गालियां दीं और कपड़े फाड़ने प्रयास किया। आरोप है कि महिला ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बुर्का-हिजाब पहनी महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए और पीड़िता की जबरन तलाशी ली गई। इस दौरान पर्स से 12 हजार रुपये छीन लिए गए और आरोपित छिवकी स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। महिला अधिवक्ता को सीट पर आरोपित महिला का पर्स मिला जिसमें उसकी आईडी मिल गई। आईडी के आधार पर अहमदाबाद निवासी तब्बसुमनीशा व अज्ञात के खिलाफ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि का कहना है कि सीट के चक्कर में विवाद हुआ था। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



