Prayagraj News: बारिश के कारण स्कूलों में हुई छुट्टी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में गुरुवार को भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। बीएसए अनिल कुमार ने शिक्षक और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी की घोषणा की। सभी परिषदीय और बोर्ड के स्कूलों में रेनी-डे अवकाश लागू किया गया।

Prayagraj News: बारिश के कारण स्कूलों में हुई छुट्टी

Prayagraj News: प्रयागराज। गुरुवार को सुबह से ही लगातार भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। बीएसए अनिल कुमार ने सुबह आदेश जारी किया कि प्रयागराज और आसपास हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन है। ऐसी स्थिति में किसी दुर्घटना से बचने, शिक्षकों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार को कक्षा आठ तक के परिषदीय एवं सभी बोर्ड के स्कूलों में रेनी-डे अवकाश घोषित कर दिया गया। डीआईओएस संतोष राय ने भी प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षण स्थगित रहने का मैसेज डाल दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: बारिश के कारण स्कूलों में हुई छुट्टी