Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsScheduled Power Cut in Allahapur ABC Cable Installation and Transformer Repair from September 15 to 21

अल्लापुर में 21 सितंबर तक साढ़े छह घंटे बिजली कटौती होगी
संक्षेप:
Prayagraj News - अल्लापुर विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत 15 से 21 सितंबर तक 11 केवी सोहबतियाबाग, मटियारा रोड, बाघंबरी फीडर में एबीसी केबल लगाने और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्थानीय लोगों...
Sep 13, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
विद्युत उपकेंद्र अल्लापुर के अन्तर्गत 11 केवी सोहबतियाबाग, मटियारा रोड, बाघंबरी फीडर में एबीसी केबल लगाने और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का काम होना है। इसके कारण 15 से 21 सितंबर तक रोज सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण रामानंद नगर, पटेल चौराहा, शिवपुरी मार्ग, दीपा गेस्ट हाउस, लालता चौराहा, ऊंट की गली, सब्जी मंडी आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अवर अभियंता ने स्थानीय लोगों से अपील है कि वे पानी का इंतजाम पहले से कर लें। जरूरत के अनुसार शट डाउन लिया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




