Prayagraj News: तीजोत्सव में गीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में लायन क्लब इलाहाबाद एंजेल्स द्वारा आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने कजरी, लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुप्रिया मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंजना शुक्ला और पूजा बी राव क्रमशः पहले और दूसरे रनर-अप रहीं। क्लब की अध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।
तीजोत्सव में गीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति
Prayagraj News: प्रयागराज। लायन क्लब इलाहाबाद एंजेल्स 321-ई की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सावन उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कजरी, लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति की। मनोरंजक खेलों में उत्साह से भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुप्रिया मिश्रा विजेता, जोन चेयरपर्सन अंजना शुक्ला प्रथम रनर-अप और पूजा बी राव द्वितीय रनर रहीं। राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गयी। विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने तीजोत्सव की शुभकामना दी। संयोजन रीता द्विवेदी ने किया। सचिव वंदना तिवारी, कोषाध्यक्ष काकोली विलियम, अरुणा अस्थाना, अल्पना राय, ममता बंसल, अलका जायसवाल, रीता द्विवेदी, मीरा सिंह, माया द्विवेदी, रचना मिश्रा मौजूद रहीं।


